फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर जालसाजों ने छह लोगों से की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। साइबर जालसाजों ने अलग-अलग बहाने से छह लोगों से लाखों रुपये की ठगी की है। बल्लभगढ़ निवासी नाहर सिंह से 12 अक्तूबर को क्रेडिट कार्ड के नंबर से इनाम निकलने का झांसा देकर 26,905 रुपये ठग लिए गए। हरगोपाल से नौकरी के नाम पर एप डाउनलोड कराकर 1.20 लाख रुपये की ठगी हुई। सोनाली अग्रवाल से ऑनलाइन सामान के नाम पर दो हजार रुपये लिए गए। उसी रात भाई बनकर उनसे पचास हजार रुपये और ट्रांसफर कराए गए। रामकुमार राठी के खाते से 85,998 रुपये निकाल लिए गए। अनुज कंसल के परिवार से रिश्तेदार मोंटी बनकर 1.40 लाख रुपये ठगे गए। सूरज सिंह के खाते से बिना जानकारी के 98 हजार रुपये की निकासी हुई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी मामलों में 17 अक्तूबर को संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें