फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगों ने पांच लोगों से 14.66 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीग्राम टास्क, मोबाइल हैकिंग, फर्जी ई-चालान और जीवन प्रमाणपत्र के नाम पर की धोखाधड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से पांच लोगों से करीब 14.66 लाख रुपये ठग लिए। किसी को पार्ट टाइम ऑनलाइन टास्क पूरा कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया तो किसी का मोबाइल हैक कर खाते से रकम निकाल ली। वहीं, फर्जी ई-चालान और जीवन प्रमाणपत्र की एपीके फाइल के जरिये भी ठगी की गई। गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर एक महिला और उनके परिवार को भी निशाना बनाया गया।

पर्वतीय कॉलोनी निवासी अनमोल को टेलीग्राम पर ऑनलाइन टास्क का झांसा देकर 28 से 31 अक्तूबर के बीच 7,65,839 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए गए। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने चार लाख रुपये और जमा कराने को कहा गया। सेक्टर-25 की कृष्णा कॉलोनी निवासी बेचन गुप्ता का मोबाइल हैक कर 21 अक्तूबर को खाते से 22,955 रुपये निकाल लिए गए। आगवानपुर के ओम एन्क्लेव निवासी राजीव कुमार शर्मा ने 12 नवंबर को व्हाट्सएप पर आई आरटीओ ई-चालान की एपीके फाइल डाउनलोड की थी। इसके बाद 15 नवंबर को उनके क्रेडिट कार्ड से 50-50 हजार रुपये की तीन ट्रांजेक्शन हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-88 निवासी 82 वर्षीय हरबंस सिंह को जीवन प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर फर्जी एपीके फाइल भेजी गई। इसे खोलते ही मोबाइल हैक हो गया और खाते से चार लाख रुपये निकल गए। वहीं, सेक्टर-14 निवासी ममता को गैस बिल बकाया होने और कनेक्शन कटने का मैसेज भेजकर लिंक खुलवाया गया। इसके बाद उनके खाते से 1.94 लाख और पति के खाते से तीन हजार रुपये निकाल लिए गए।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर थाना एनआईटी और सेंट्रल पुलिस ने सभी मामलों में 17 से 20 नवंबर के बीच प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें