फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जालसाजों ने पांच लोगों से ठग लिए 11.35 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीग्राम टास्क, गैस कनेक्शन कटने, नौकरी दिलाने समेत अन्य बहाने से की गई ठगी
विज्ञापन

साइबर क्राइम थानों में अलग-अलग पांच एफआईआर दर्ज की गईं

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने स्मार्ट सिटी के पांच लोगों से 11.35 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने टेलीग्राम टास्क, गैस कनेक्शन कटने और नौकरी दिलाने समेत अन्य बहाने से झांसा देकर ठगी की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी में तीन और बल्लभगढ़ व सेंट्रल में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। मामलों में टीम जांच कर रही है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत मुजेसर इलाके के रहने वाले राजेश ने दी है। इनका कहना है कि अप्रैल महीने में अज्ञात ने बैंककर्मी बनकर बात की। फिर आरोपी ने लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड की निजी जानकारी हासिल की और 265969 रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में संजय कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। इनका कहना है कि 18 अगस्त को साइबर ठगों ने इनसे संपर्क किया। आरोपी ने घर बैठे कमाई का झांसा दिया और फिर टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 265436 रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में रिफंड नहीं दिया। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत सेक्टर-21सी इलाके की रहने वाली महिला ने दी है। इनका कहना है कि मार्च महीने में साइबर ठगों ने नौकरी दिलाने का झांसा दिया। फिर बहाने से महिला से 1.82 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-33 इलाके के उत्तम लाल ने दी है। इनका कहना है कि जून में साइबर ठगों ने कंपनी कर्मी बनकर संपर्क किया। आरोपियों ने घरेलू गैस कनेक्शन काटने का मैसेज भेजा। फिर एपीके फाइल भेजकर इसे चालू कराने के बहाने मोबाइल हैक कर खाते से 157709 रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पांचवें मामले में पुलिस को शिकायत भगत सिंह कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी आजाद हुसैन ने दी है। इनका कहना है कि जून में लगभग 20 दिनों के दौरान आरोपियों ने संपर्क किया। शुरू में घर बैठे कमाई का ऑफर दिया और बाद में टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क पर मुनाफे का झांसा देकर 2.64 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें