फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर 8.22 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दिल्ली निवासी एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी साइबर ठगों के लिए बैंक खातों के माध्यम से रकम प्राप्त करता था और बाद में उसे क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर आगे भेजता था। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के अनुसार आरोपी की पहचान राहुल अवस्थी निवासी कोटपुतली, राजस्थान, हाल निवासी उत्तम नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि राहुल अवस्थी के खाते में ठगी की रकम में से 70 हजार रुपये आए थे। पुलिस के अनुसार उसके खाते में देश के अन्य चार साइबर ठगी मामलों की राशि भी प्राप्त हुई है। मामले की शिकायत जवाहर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने दी थी, जिससे 29 अप्रैल 2025 को 8,22,500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें