फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 19 लाख का सामान लेने के बाद नहीं किया भुगतान, दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- एल्यूमीनियम की सिल्ली लेने के बाद रातों रात फरार हो गए दोनों सगे भाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साढ़े 19 लाख कीमत की एल्यूमीनियम की सिल्ली लेकर दो कारोबारी रातों रात फरार हो गए। दोनों आपस में सगे भाई हैं। सामान के पैसे लेने के लिए जब फर्म संचालक आरोपियों की कंपनी पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित की शिकायत पर थाना मुजेसर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव नंगला निवासी अजय भड़ाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया तिगांव रोड पर उनकी जसवंत नाम से मेटल फर्म है। वहां पर वह एल्यूमीनियम की सिल्ली बनाने व ट्रेडिंग का काम करते हैं। अक्तूबर 2023 में सेक्टर-24 स्थित एसवी इंडस्ट्रीज के मालिक सिद्धार्थ जैन और उसके भाई वैभव जैन ने उनसे संपर्क कर बताया कि वह डाई कास्टिंग का काम करते हैं। इसके लिए उन्हें एल्यूमीनियम की सिल्ली की जरूरत है। 24 अक्तूबर 2023 को वह अपने साथी हरेंद्र नागर को साथ लेकर आरोपियों की फैक्टरी पर गए। भाव तय होने के बाद उन्होंने दोनों भाइयों को 21.83 लाख की सिल्ली सप्लाई कर दी। आरोपियों ने नवंबर में पैसों का भुगतान कर दिया और दोबारा सिल्ली की मांग की। उन्होंने दो बार में करीब साढ़े 19 लाख रुपये कीमत की सिल्ली आरोपियों के पास भेज दी। आरोपी पैसों के भुगतान के लिए लगातार उन्हें टालते रहे। परेशान होकर अजय भड़ाना व हरेंद्र नागर जब आरोपियों की फैक्टरी पर पैसे लेने पहुंचे तो पता लगा दोनों भाई फैक्टरी से सारी मशीनें लेकर कई दिन पहले ही फरार हो चुके हैं। आरोपियों के दिल्ली जनकपुरी स्थित घर पर भी ताला लगा हुआ है। अपने स्तर पर पूछताछ करने पर पता लगा आरोपियों ने दिल्ली स्थित घर पर दो बैंकों से लोन ले रखा है। थाना मुजेसर पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें