फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 7.80 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
निवेश पर तीन गुना मुनाफे का दिया गया था झांसा
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति से 7.80 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपी निवेश कराते रहे लेकिन रिफंड नहीं करने दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज कर टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-86 एरिया की प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में रहने वाले 59 साल के व्यक्ति ने दी है। इनका कहना है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट देखी थी। जिसमें शेयर बाजार में निवेश करने पर बेहतर मुनाफे का दावा किया गया था। पोस्ट के लिंक पर क्लिक किया तो इन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। आरोप है कि ग्रुप में पहले से काफी लोग जुड़े हुए थे। इनमें से कई लोग निवेश पर मुनाफा होने का दावा करते हुए ग्रुप में मैसेज कर रहे थे। इसे देखकर ये भी झांसे में आ गए और आरोपियों के कहे अनुसार 7.80 लाख रुपये निवेश कर दिए। लेकिन आरोपियों ने मुनाफे के साथ रुपये रिफंड नहीं करने दिए। तब ठगी का अहसास हुआ और शिकायत पुलिस को दी। जिस पर अब साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें