फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर 55499 रुपये धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। बेटी की शादी के लिए लोन लेने के नाम पर 55499 रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना साइबर क्राइम बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव गढ़खेड़ा निवासी नवल सिंह ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। 15 जनवरी को उनके पास नितिन शर्मा नाम के व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने पूछा कि लोन की आवश्यकता है। जिस पर उन्होंने कहा कि बेटी की शादी के लिए लोन की आवश्यकता है। नितिन शर्मा ने कहा कि 4.88 लाख रुपये का लोन दिला सकता है। इसके लिए आपको एक पॉलिसी करानी होगी। उन्होंने पॉलिसी के लिए मना कर दिया। 18 जनवरी को शिखा गुप्ता नाम की लड़की का फोन आया। जिसने विश्वास दिलाया कि 10 फरवरी तक लोन खाते में ट्रांसफर करा देंगे। उन्होंने साले जगवीर के खाते की गोपनीय जानकारी बता दी। जिस पर करीब 29,499 की पॉलिसी 12 सालों के लिए कर दी। उसके बाद भी लोन नहीं दिलाया। आरोपियों ने बताया कि लोन की फाइल से रिजेक्ट हो गई है। आरोपियों ने 55499 रुपये देने के बाद भी लोन पास नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें