फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएनए टेस्ट से खुला विवाहिता की हत्या का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। करीब एक माह पहले हरियाणा पुलिस के सिपाही ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव संदूक में डालकर नहर में फेंक दिया था। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। संदूक और शव पुलिस बरामद नही कर पाई लेकिन आरोपी को सजा दिलाने के लिए पुलिस ने सबूत जुटा लिए थे। पुलिस ने मृतका के खून का उनकी मां के डीएनए से मिलान के लिए भेजा था। जांच में साबित हो गया कि खून के धब्बे आरोपी की पत्नी सोनम के ही थे। मृतका के भाई जीतू ने बताया सोनम की एक डेढ़ साल की बेटी है। पुलिस जांच के गणेश की कार में खून के धब्बे लगे मिले थे। उसका सैंपल लेकर और सोमन की मां के खून के साथ डीएनए जांच के लिए भेजा। डीएनए मिलान के बाद हत्या का खुलासा हुआ। जीतू का कहना है साल-2018 में गणेश ने झांसा देकर सोनम से प्रेम विवाह किया था। आरोपी ने इस दौरान पहली शादी की जानकारी नहीं दी थी। शादी के कुछ दिनों बाद गणेश ने मारपीट शुरू कर दी। 27 जून को गणेश ने फोन कर बताया कि सोनम नाराज होकर कहीं चली गई। वह मिल नहीं रही है। कई दिनों की जांच के बाद मामला खुल गया। आरोपी फिलहाल जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें