फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: परिचित बनकर ठग लिए 1.80 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के आदर्श नगर निवासी मनीष कुमार से साइबर ठग ने परिचित बनकर 1.80 लाख रुपये धोखाधड़ी से ट्रांसफर करवा लिए। ठग ने पहले पीड़ित के खाते में पैसे भेजने की फर्जी रसीद भेज दी और कहा कि यह राशि एक दूसरे शख्स को भेज दो। पीड़ित ने झांसे में आकर अपने खाते से पैसे भेज दिए लेकिन उसके पास 24 घंटे बाद भी कोई पैसे नहीं आए तब उसे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद मनीष ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पीड़ित मनीष ने शिकायत में बताया कि 21 जुलाई को एक नंबर से इन्हें व्हाट्सएप पर संदेश आया। वो नंबर इन्हें अपने परिचित रविंद्र कुमार पाल का लगा। आरोपी ने कहा कि वह विदेश (मस्कट ओमान) में है और भारत में किसी को आपातकालीन स्थिति में पैसे देने हैं। आरोपी ने मनीष से बैंक खाता की जानकारी मांगी और बोला की मैं तुम्हें रुपये ट्रांसफर कर दूंगा। बाद में तुम वो पैसा आगे दे देना। शिकायतकर्ता ने अपने एसबीआई खाते की डिटेल भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि साइबर ठग ने उन्हें 2,24,775 रुपये भेजने की फर्जी रसीद भेज दी। फिर एक एजेंट का नंबर व्हाट्सएप कर कहा कि इसको रुपये दे देना। पीड़ित ने सोचा की उसके पास पैसे आ गए है तो उसने एजेंट के नंबर पर अपने तीन बैंक खातों से रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा अपने एक दोस्त के खाते से भी पैसे भेज दिए। बाद में बैलेंस चेक किया तो कोई पैसे नहीं आए थे तो उसने 22 जुलाई को परिचित रविंद्र को कॉल कर कहा कि 24 घंटे बाद भी मेरे खाते में रुपये अपडेट नहीं हुए हैं। तब रविंद्र ने बताया कि मैंने तुम्हे कोई रुपये ट्रांसफर नहीं किए और ठगी का पता चला। शिकायतकर्ता का कहना है कि कुल 1.80 लाख रुपये की उनसे ठगी हुई। मामले में अब साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें