फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीमा पॉलिसी रिन्यू करने के नाम पर 48 हजार की ठगी

Thu, 20 Apr 2023 10:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। बीमा पॉलिसी शुरू कराने के नाम पर एक व्यक्ति से 48 हजार रुपये की ठगी हो गई। थाना साइबर सेल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-7 सी निवासी अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने एक निजी कंपनी से बीमा कराया था और पॉलिसी साल 2016 में बंद हो गई थी। 11 फरवरी को फोन आया, जिसमें सुभाष चतुर्वेदी ने अपने आप को बीमा कंपनी का अधिकारी बताया और कहा कि पॉलिसी लैप्स हो गई है। अगर आप इसको फिर से शुरू करना चाहते हो तो उनको एक शिकायत डाल दें। जिसके लिए उन्होंने उनसे खाते की डिटेल मांगी। 17 फरवरी को उनके पास फोन आया, जिसने उनसे कहा गया कि पॉलिसी को रिन्यू करने के लिए 24,000 रुपये की ईएमआई भर दो। उन्होंने ईएमआई को भर दिया। उसके बाद 25 फरवरी को अधिकारी का दोबारा से फोन आया कि एक और ईएमआई भरनी होगी। दोबारा से 24 हजार रुपये भर दिए। 27 फरवरी को अधिकारी ने बताया कि उनकी पॉलिसी शुरू हो गई है और उनका 1,30,680 रुपये का कमीशन बन रहा है। जिसके लिए 44,000 रुपये और देने पड़ेंगे। जिसके बाद उनको शक हुआ कि ठगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें