फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्लॉट के नाम पर 40 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-76 में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब 40 लाख रुपये ठग लिए गए। थाना बीपीटीपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खेड़ीकलां निवासी जगदीश ने बताया है कि वह प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे थे। साल 2020 में उनकी मुलाकात दिल्ली के शिवालिक कॉलोनी निवासी विजय वीर और गांव पन्हेड़ा कलां निवासी अमीचंद से हुई थी। दोनों ने सेक्टर-76 में एक प्लॉट का सौदा करवाया। उन्होंने आरोपियों को प्लॉट के नाम पर करीब 40 लाख रुपये दे दिए। पैसे लेने के बाद भी आरोपी ने प्लॉट नहीं दिया और पैसे देने से मना कर दिया। डीसीपी सेंट्रल के आदेश पर बीपीटीपी थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें