फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन स्वास्थ्य बीमा के नाम पर साढ़े तेरह हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन स्वास्थ्य बीमा के नाम पर ठगी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एसजीएम नगर में रहने वाले एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने सस्ती बीमा ऑनलाइन तरीके से खरीदने का झांसा देकर साढ़े तेरह हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित रविंद्र खटाना पुत्र अभयराम ने शिकायत एसजीएम नगर पुलिस थाने में दी है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रविंद्र खटाना को ठगों ने खुद को बीमा कंपनी का अधिकारी बता कर ऑनलाइन पॉलिसी खरीदने का झांसा देकर जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से साढ़े तेरह हजार रुपये का भुगतान करा लिया। पीड़ित ने शिकायत दी है कि उससे पैसे लेने के बाद भी स्वास्थ्य बीमा का लाभ नहीं दिया गया। उसने एक स्वास्थ्य बीमा कंपनी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें