फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाकर 85 हजार की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में कार्यरत तीन कर्मचारियों द्वारा आयुष्मान भारत कार्ड से 85 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसजीएम नगर के थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्रवीन कुमार तिवारी नामक एक व्यक्ति ने मामले की शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीके सिविल अस्पताल के हृदय रोग विभाग में कार्यरत कर्मचारी मान सिंह, कृपाल व नरेश ने सांठगांठ कर तीन-चार लोगों को फर्जी आयुष्मान भारत का कार्ड बना दिया। इसके बाद एक वरिष्ठ नागरिक के इलाज के लिए उसका उपयोग कर 85 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। इस मामले की शिकायत दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें