फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फूड कोर्ट में दुकान दिलाने का झांसा देकर 30.87 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर व निदेशकों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

सेक्टर-79 की व्यावसायिक परियोजना में निवेश कराने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-79 स्थित व्यावसायिक परियोजना में फूड कोर्ट में दुकान दिलाने का झांसा देकर 30.87 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर बिल्डर, उसके निदेशकों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोप है कि निवेश कराने के बाद न तो दुकान का कब्जा दिया गया और न ही निवेश की गई राशि वापस की गई। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-89 स्थित पीयूष हाइट्स निवासी अमित जैन ने बताया कि वर्ष 2021 में सनरेज इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों और अन्य लोगों ने उन्हें सेक्टर-79 स्थित आर प्लाजा परियोजना के फूड कोर्ट में दुकान खरीदने के लिए प्रेरित किया। शिकायत के अनुसार आरोपितों ने दावा किया था कि परियोजना के सभी नक्शे और आवश्यक सरकारी स्वीकृतियां प्राप्त हैं तथा दिसंबर 2022 तक निर्माण पूरा कर दुकान का कब्जा सौंप दिया जाएगा।इन आश्वासनों पर भरोसा कर अमित जैन ने कुल 30.87 लाख रुपये का निवेश किया। इसके बदले उन्हें फूड कोर्ट में 325 वर्ग फुट क्षेत्र का अस्थायी आवंटन पत्र और सुरक्षा के तौर पर एक चेक दिया गया। बाद में जांच करने पर पता चला कि जिस फूड कोर्ट क्षेत्र में दुकान दिखाई गई थी, वह स्वीकृत नक्शे में ही शामिल नहीं था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निवेशकों को दिखाए गए नक्शे और दस्तावेज भी फर्जी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकायतकर्ता का कहना है कि परियोजना समय पर पूरी नहीं हुई और जब उन्होंने अपनी राशि वापस मांगी तो कंपनी के निदेशक टालमटोल करते रहे। साइट पर पहुंचने पर उन्हें जानकारी मिली कि संबंधित स्थान पर किसी अन्य पक्ष का कब्जा है। आरोप है कि एक ही संपत्ति को कई लोगों को बेचकर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बिल्डर कंपनी, उसके निदेशकों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें