फरीदाबाद। साइबर ठगों ने बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने, गैस बिल जमा कराने और सोशल मीडिया विज्ञापन के नाम पर शहर के तीन लोगों से करीब तीन लाख रुपये ठग लिए हैं। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने सात नवंबर को अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सैनिक कॉलोनी निवासी भूपेंद्र खन्ना को बीमा एजेंट बनकर एक व्यक्ति ने पुरानी पॉलिसी चालू कराने का झांसा दिया। आरोपी ने 10 जुलाई को दो यूपीआई लेनदेन के जरिये 98,958 रुपये ठग लिए। सेक्टर-56 निवासी राजेश कुमार रंजन को गैस बिल बकाया होने का फोन आया। ठग ने वॉट्सएप पर लिंक भेजकर उनके बैंक खाते से 1,48,717 रुपये निकाल लिए। वहीं, नंगला एन्क्लेव निवासी बलेश से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन के जरिये 51,520 रुपये की ठगी हुई। संवाद