फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लूट का चौथा आरोपी गिरफ्तार, 11.30 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर हुई 12 लाख रुपये की लूट में अपराध शाखा ने दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई 12 लाख रुपये की लूट के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने चौथे आरोपी को पकड़ा है। आरोपी रवि कुमार के कब्जे से 11.30 लाख रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस अन्य आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपियों ने 12 अप्रैल को सेक्टर-9 के पास वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि लूट का मास्टरमाइंड रैपिडो चालक मनोज था, जिसे प्रहलाद के पास नकदी होने की जानकारी थी। मनोज ने रवि, हरीश और गौतम के साथ मिलकर चाकू के बल पर लूट की योजना बनाई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अलीगढ़ भाग गए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि रवि की पर्वतीय कॉलोनी में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान है। इस मामले में नितेश, गौतम और मास्टरमाइंड मनोज को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें