संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उप-मण्डल रोजगार कार्यालय बड़खल द्वारा बुधवार को एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें केएल मेहता दयानन्द कालेज के सहयोग से सफलतापूर्वक लगभग 100 से अधिक रोजगार के इच्छुक प्रार्थियों ने भाग लिया।
मेले में अल्पाइन अप्पारेल्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से रामबीर शर्मा, आरबी परफेक्ट ग्रुप से बृजेश कुमार व सुशील गुप्ता, टेक महिंद्रा से गुलशन कुमार टीम सहित निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं द्वारा मौके पर ही लगभग 21 प्रर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिसमें चार प्रार्थियों को अल्पाइन अप्पारेल्स तथा आरबी परफेक्ट ग्रुप की ओर से ऑफर लैटर दिए गए।