फरीदाबाद। सेक्टर-23 में अचानक गली में बिजली का खंभा गिरने से एक चार वर्षीय मासूम घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। लोगों का कहना है कि खंभे पर बिजली विभाग के कर्मचारी काम कर रहे थे। उनके मुताबिक, भारी बिजली की तार लगाई जाने के कारण खंभा गिर गया। इस घटना में दो लोग बाल-बाल बचे। बच्चे का नाम कार्तिक है। गलियों में सभी बिजली के खंभों पर बिजली की भारी तार लगाने का काम चल रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह घटना कर्मचारियों के सामने ही हुई। खंभा पहले से ही हिल रहा था। खंभे पर उसके वजन से ज्यादा भारी तार लगाने से हादसा हुआ। संवाद