बल्लभगढ़। भुद्दत कॉलोनी सीही रोड स्थित सिंगला धर्मशाला के पास बने श्री श्याम सेल के बीड़ी-सिगरेट सप्लाई करने वाले गोदाम में हुई लूट के मामले में तीन क्राइम ब्रांच सहित चार टीमें जांच कर रही हैं। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि टीमें कर्मचारी के अलावा आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही हैं। जैतपुर निवासी गोदाम मालिक पवन कुमार ने बताया कि उनके पास टीसीआई तंबाकू कंपनी के सिगरेट की एजेंसी है। शनिवार को ही उनके गोदाम में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत का सिगरेट का स्टॉक हुआ था। चार बदमाश गोदाम के अंदर आए और उनके चौकीदार के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जिसमें क्राइम ब्रांच 65, क्राइम ब्रांच ऊंचा गाव, क्राइम ब्रांच 85 के अलावा थाना सिटी की टीम है। संवाद