फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल को मारने के लिए इंदौर से लाए थे चार पिस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। छांयसा में हुए राहुल हत्याकांड में क्राइम ब्रांच डीएलएफ चारों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही थी। अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि राहुल को मारने के लिए आरोपी इंदौर से एक लाख रुपये में चार पिस्टल खरीद कर लाए थे। आरोपियों में शामिल राहुल उर्फ ब्रह्मचारी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। उस पर गांव के ही एक युवक की गोली मारकर हत्या का आरोप था। गांव बालयान निवासी विकास उर्फ काला ने इनके लिए हथियारों की व्यवस्था करवाई थी। अजय करीब आठ साल से युवती को जानता था। अजय के मुताबिक वह स्कूल के टाइम से ही उससे शादी करना चाहता था। जैसे ही युवती की सरकारी नौकरी लगी उसके बात करने का अंदाज बदल गया। इस बात से अजय को काफी बुरा लगा। मार्च माह में अजय ने युवती को गांव सिसाना के पास बात करने के लिए रोका। इस दौरान युवती का फोन भी छीन लिया। इस बात पर युवती ने खरखौदा थाने में अजय के खिलाफ शिकायत भी दी थी। पुलिस ने सामाजिक लोगों के बीच दोनो पक्षों का फैसला तो करा दिया लेकिन इस दौरान गांव के लोगों के बीच उसकी काफी बेइज्जती हुई। इसके बाद से अजय ने युवती से बात करना बंद कर दिया था। करीब एक माह बाद युवती ने फोन करके अजय से माफी मांग ली थी।
विज्ञापन

----------------------
राहुल के जन्म दिन से दोबारा आई रिश्ते में खटास
18 जून को मृतक राहुल का जन्मदिन था। रात बारह बजे राहुल और युवती दोनों वाट्सअप पर ऑनलाइन थे। अजय को लगा कि युवती राहुल को जन्मदिन की बधाई दे रही है। इसके बाद उसने हत्याकांड तक युवती से कोई बात नहीं की। वह एक अन्य लड़की से युवती और राहुल के बारे में जानकारी लेता रहा। इस दौरान उसने किसी को जाहिर नहीं होने दिया कि वह राहुल की हत्या की योजना बना रहा है। अजय करीब बीस दिन तक गांव छांयसा के पास ही कमरा लेकर रहा था। हत्याकांड के बाद सभी आरोपी जल्दी ही अन्य लोगों की भी हत्या करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें