फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अलग-अलग मामलों में चार लोगों से लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड लिमिट, फर्जी निवेश और 786 नंबर वाले नोट पर इनाम का झांसा देकर की गई ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, आईपीओ में मोटा मुनाफा दिलाने और 786 नंबर वाले नोट पर इनाम का लालच देकर चार लोगों से लाखों रुपये से अधिक की ठगी कर ली। सभी मामलों में 15 जुलाई को संबंधित साइबर थानों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

भूड़ कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार गुप्ता को खुद को बैंक का कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति ने कई दिनों तक फोन कर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। 10 जुलाई को व्हाट्सएप पर वीडियो केवाईसी के नाम पर लिंक भेजकर पैन कार्ड और क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ली गई। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 45 हजार रुपये निकाल लिए गए। साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत के बाद 32 हजार रुपये वापस मिल गए, जबकि 13 हजार रुपये की ठगी हुई।
विज्ञापन


इसी तरह सेक्टर-88 निवासी सुनील को बैंक का कर्मचारी बनकर फोन किया गया। आरोपियों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर फर्जी लिंक भेजा। लिंक पर कार्ड का विवरण भरते ही उनके क्रेडिट कार्ड से 94,529.45 रुपये का अनधिकृत ट्रांजेक्शन हो गया। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। एक अन्य मामले में सेक्टर-18 निवासी दीपक अरोड़ा को व्हाट्सएप लिंक के जरिए एक निवेश एप से जोड़ा गया। आरोपियों ने आईपीओ, एफपीओ, इंस्टीट्यूशनल स्टॉक ट्रेडिंग और एआई इन्वेस्टमेंट प्लान में 10 से 20 प्रतिशत दैनिक व 70 से 125 प्रतिशत तक मुनाफे का झांसा दिया। शुरुआत में लाभ दिखाकर भरोसा जीता गया और बाद में अलग-अलग बैंक खातों में कुल 5,99,900 रुपये जमा करा लिए। निकासी के समय ठगी का पता चला।
विज्ञापन


वहीं एनआईटी-5 निवासी बिकास रॉय फेसबुक पर 786 नंबर वाले नोट पर इनाम देने वाले विज्ञापन के झांसे में आ गए। व्हाट्सएप पर नोट की फोटो, आधार कार्ड और फोटो मंगवाने के बाद एनओसी बनाने के नाम पर उनसे 1,24,950 रुपये वसूल लिए गए। बाद में ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर वीडियो कॉल की और और पैसे मांगने लगे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर साइबर ठगों की पहचान, बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें