फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 30 हजार रुपये की ठगी करने वाले 4 और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने 30 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह से जुड़े हैं और अब तक करीब 100 बैंक खाते ठगों तक पहुंचा चुके हैं। आरोपियों की पहचान जिला नूंह निवासी शाहरुख (24), अंसार (20) , सुल्तानपुरी, दिल्ली निवासी सौरभ (30) व रोहतक निवासी अरुण (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने 28 जून को मेवात और दिल्ली में कार्रवाई कर इन्हें गिरफ्तार किया। अरुण को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि शाहरुख, अंसार और सौरभ को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि तिरखा कॉलोनी निवासी एक आरसीसी टाइल्स निर्माता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 जनवरी को एक व्यक्ति ने स्वयं को सीआईएसएफ का अधिकारी बताते हुए दिल्ली स्थित सीआईएसएफ यूनिट के लिए आरसीसी टाइल्स खरीदने का झांसा दिया। आरोपी ने व्हाट्सएप पर परचेज ऑर्डर और अन्य दस्तावेज भेजकर विश्वास हासिल किया तथा बाद में वेंडर रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर 59 हजार रुपये जमा कराने की मांग की। शिकायतकर्ता ने उसके झांसे में आकर 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का एहसास होने पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें