फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: थाइलैंड टूर का पैकेज दिलाने के नाम चार लाख ठगे, केस

Thu, 22 Jun 2023 05:44 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाइलैंड टूर का पैकेज दिलाने के नाम चार लाख ठगे, केस
विज्ञापन

रुपये वापस मांगने पर ट्रैवल एजेंसी संचालक को दे रहा धमकी

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के एक ट्रैवल एजेंसी संचालक से होलीडे पैकेज बेचने वाली कंपनी के डायरेक्टर ने चार लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने आरोपी से थाइलैंड में 12 लोगों के घूमने जाने के लिए पैकेज की मांग की थी। अलग-अलग काम के लिए आरोपी ने चार लाख रुपये ले लिए और पैकेज भी बुक नहीं किया। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ट्रैवल एजेंसी के संचालक को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी कैलाश राठौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दलजीत कॉलोनी निवासी चंदन कुमार झा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उनकी ट्रैवल एजेंसी हैं। 13 अप्रैल को उनके पास 12 लोगों को थाइलैंड भेजने के लिए पैकेज की बुकिंग आई थी। फ्लाइट टिकट बुकिंग के लिए उन्होंने नजफगढ़ स्थित कृष्णा एन्क्लेव में बीटूसी होलीडेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर कैलाश राठौर से संपर्क किया। रेट तय होने के बाद कैलाश ने टिकट होल्ड करने की एवज में एडवांस पैसों की मांग की। चंदन ने 18 अप्रैल तक दो बार में तीस हजार रुपये आरोपी की कंपनी के खाते में भेज दिए।
विज्ञापन

आरोपी ने 39,509 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से 12 लोगों का पैकेज पक्का कर दिया। दोनों के बीच चार लाख रुपये पहले और 74 हजार रुपये 27 अप्रैल को देने की बात तय हुई। चंदन ने 19 अप्रैल को 2.70 लाख रुपये आरोपी के खाते में भेज दिए। 20 अप्रैल को कैलाश ने चंदन को नौ यात्रियों का कंफर्म टिकट व तीन यात्रियों का होल्ड टिकट भेज दिया। आरोपी ने होटल वाउचर देने से पहले पूरे पैसों की मांग की। 21 अप्रैल को चंदन कुमार ने और एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

पैसे मिलने के बाद आरोपी ने कहा कि जिस होटल की बुकिंग की गई थी, उसकी बजाय दूसरा होटल बुक हो पाया है। चंदन इसके लिए भी राजी हो गया। कई दिन तक आरोपी ने होटल की कोई जानकारी नहीं दी और फोन उठाना बंद कर दिया। जांच में पता लगा आरोपी ने जो फ्लाइट की टिकट भेजी थी वह कैंसल करा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें