फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार को उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार को उम्रकैद
विज्ञापन

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ महिला थाना क्षेत्र में आईएमटी पुल के समीप एक परिचित के साथ जा रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद व 30-30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। लीगल अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता ने बताया कि 19 सितंबर 2018 को एक महिला रात करीब साढ़े सात बजे घर से बाजार जा रही थी। आदेश नाम के एक परिचित युवक ने उसे अपनी मोटर साइकिल पर बैठा लिया था। दोनों मोटर साइकिल से तिगांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान आईएमटी पुल सेक्टर-तीन बल्लभगढ़ के समीप आरोपी भूरा, मौसम उर्फ चिल्ली, तालिम व शाहरुख बैठकर बीयर पी रहे थे। आरोपियों ने आदेश की मोटर साइकिल जबरन रुकवाकर आदेश को बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को झाड़ी में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध जताने पर आरोपियों ने आदेश व महिला की जमकर पिटाई भी कर दी थी। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में सुनवाई के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश केपी सिंह की कोर्ट ने चारों आरोपियों को दोषी मानते हुए जीवन पर्यंत उम्रकैद व 30-30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें