ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत
बल्लभगढ़। छांयसा थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव के समीप बुधवार को एक ट्रैक्टर के चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शाहजहांपुर गांव के रहने वाले सचिन के रूप में हुई है। वह बुधवार को अपने खते से ट्रैक्टर ट्राली में धान भरकर ला रहा था। तभी ट्रैक्टर खेत में फंस गया। ट्रैक्टर चालक खेत से ट्रैक्टर को निकालने के लिए आगे-पीछे कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर के पीछे से सचिन को टक्कर लग गई। उसे पास स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो