फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुनाफे का झांसा देकर 11.92 लाख की ठगी में गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
फरीदाबाद पुलिस ने अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया । स्रोत: पुल - फोटो : 1
विज्ञापन
- साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई, प्रयागराज और लखनऊ से दबोचे गए आरोपी, 6 दिन के पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। शेयर बाजार में निवेश पर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 11.92 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को साइबर थाना सेंट्रल टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। अदालत में पेश करने के बाद उन्हें छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों की पहचान अरविंद यादव निवासी जौनपुर, हाल निवासी प्रयागराज, पीयूष सिंह निवासी शहडोल (मध्य प्रदेश), हाल निवासी प्रयागराज, कृष्ण देव निवासी प्रतापगढ़ तथा सुजीत प्रताप सिंह निवासी प्रतापगढ़, हाल निवासी लखनऊ के रूप में हुई है।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पीयूष और सुजीत कॉलेज के मित्र हैं। पीयूष ने अपना बैंक खाता सुजीत के माध्यम से कृष्ण देव को मुहैया कराया था। इसके बाद कृष्ण देव और अरविंद यादव ने बैंक खाते को साइबर ठगों तक पहुंचाया। जांच में सामने आया कि खाते में ठगी की रकम में से 1.25 लाख रुपये प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-31 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 जनवरी 2026 को उसके व्हाट्सएप पर शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां निवेश से होने वाले कथित लाभ के स्क्रीनशॉट और संदेश लगातार साझा किए जाते थे। धीरे-धीरे विश्वास में लेकर ठगों ने उसका डिमैट अकाउंट खुलवाया और निवेश के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में कुल 11 लाख 92 हजार रुपये जमा करवा लिए।
विज्ञापन




जब शिकायतकर्ता ने अपनी रकम और मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसका क्रेडिट स्कोर कम होने का बहाना बनाकर और पैसे जमा कराने की मांग की। तब उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें