फरीदाबाद। सेक्टर 17 निवासी एक युवक घर से सामान लेने निकला और वापस नही आया। परिजन दो दिनो तक उसे अपने स्तर पर ढूंढते रहे। ना मिलने पर परिजन पुलिस के पास पंहुचे। यहां पता लगा कि युवक की मौत हो चुकी है और पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। मृतक की पहचान सेक्टर 17 निवासी नीरज कुमार (14 )के रूप में हुई है। वह घरों में रंग रोगन करने का काम करता था। मृतक के भाई आकाश ने पुलिस को बताया नीरज 11 सितंबर की रात करीब नौ घर से कुछ सामान लेने के लिए निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनो को लगा वह किसी काम से कहीं रुक गए होंगे। सुबह तक जब वह वापस नही आए तो उन्होंने अपने स्तर पर तलाश श शुरू की। कुछ पता नही लगने पर आकाश 14 सितंबर को सेक्टर-17 थाने में नीरज की गुमशुदगी के बारे में सूचना देने पहुंचा। पुलिसकर्मी ने कहा एक बार रिश्तेदारों में पता कर लो। 16 सितंबर को आकाश दोबारा थाने गया और प्रभारी से मिला। थाना प्रभारी ने उनसे नीरज की फोटो मांगी। फोटो देखने के बाद थाना प्रभारी ने बताया कि इस युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पहचान न होने के कारण पुलिस ने 15 सितंबर को उसका अंतिम संस्कार करा दिया। शव की फोटो देखकर परिजनो ने नीरज की पहचान की।