फरीदाबाद। शहर की अलग अलग क्राइम ब्रांच ने चोरी के वाहनों व अवैध हथियार सहित चार युवकों को गिर फ्तार किया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी राकेश सिंह की टीम ने दिल्ली के लाल कुआँ निवासी पवन को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने सूचना पर सेक्टर-21 बी में रेड डाली और आरोपी को लोहे की रॉड के साथ दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी से एक देसी कट्टा व कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना एनआईटी में केस दर्ज कराया गया। पूछताछ में सामने आया आरोपी नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता है। आरोपी देसी कट्टा उत्तर प्रदेश के कोसी बस स्टैंड से खरीद कर लाया था। दूसरे मामले में क्राइम ब्रांच 48 ने यूपी के जालौन जिले के कशिश गांव निवासी पवन कुमार को मुजेसर इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक देसी कट्टा व कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में केस दर्ज कराया गया। आरोपी चोरी करते समय लोगों को डराने के लिये मथुरा रेलवे स्टेशन से कट्टा खरीद कर लाया था। इधर क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने वाहन चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में हेमराज उर्फ आकाश व विष्णु का नाम शामील है। आरोपी हेमराज गांव समयपुर तथा आरोपी विष्णु उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव मढनी का रहने वाला है। आरोपी फिलहाल राजीव कॉलोनी में रह रहा था। आरोपियों ने प्रिस्टन मॉल की पार्किग से बाइक चोरी की थी। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की एक अन्य वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों से दो बाइक बरामद हुई हैं। आरोपी पहले भी कई बार चोरी के केस में मुजेल जा चुके हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हेमराज को जिम जाने का शौक है। वह चोरी की वारदातों से आए पैसों को प्रोटीन, क्रिएटिन व अन्य खाने के सामान खरीदने में उडा देता था। विष्णु अपने शौक की पूर्ती के लिए चोरी करता है। पूछताछ के बाद सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।