फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लिवर ट्रांसप्लांट से चार बच्चों को मिला नया जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। आधुनिक चिकित्सा और अंगदान की मदद से एक ही प्रक्रिया में चार मासूम बच्चों को नया जीवन मिला है। अमृता अस्पताल के डॉक्टरों ने दुर्लभ डोमिनो लिवर ट्रांसप्लांट कर सफल इलाज किया है। इसमें दो दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित बच्चों का लिवर प्रत्यारोपण किया गया।

उनके शरीर से निकाले गए स्वस्थ लिवर को दो अन्य गंभीर रूप से बीमार शिशुओं में प्रत्यारोपित कर दिया गया। अस्पताल के अनुसार, अब चारों बच्चे स्वस्थ हैं और उनके लिवर सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में आरव और अन्वी नाम के दो शिशु मेपल सिरप यूरिन डिजीज (एमएसयूडी) से पीड़ित थे। यह दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी है, जिसमें शरीर कुछ विशेष अमीनो एसिड को पचा नहीं पाता। इनके जमा होने से मस्तिष्क को नुकसान पहुंचने और जानलेवा मेटाबॉलिक संकट का खतरा रहता है। इन बच्चों को लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। खास बात यह थी कि बीमारी के बावजूद उनका लिवर संरचनात्मक रूप से स्वस्थ था।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने इसी विशेषता का इस्तेमाल करते हुए डोमिनो ट्रांसप्लांट की योजना बनाई। आरव को उसकी मां ने लिवर का एक हिस्सा दान किया, जबकि अन्वी को उसकी दादी ने लिवर का हिस्सा दिया। इसके बाद दोनों बच्चों के शरीर से निकाले गए लिवर को राघव और कबीर में प्रत्यारोपित किया गया। राघव और कबीर एक वर्ष से कम उम्र के थे और प्रोग्रेसिव फैमिलियल इंट्राहेपेटिक कोलेस्टेसिस (पीएफआईसी) नामक गंभीर लिवर बीमारी से पीड़ित थे। डॉक्टरों ने लगातार दो दिनों में चारों प्रत्यारोपण प्रक्रियाएं पूरी कीं।
विज्ञापन


अस्पताल के लिवर ट्रांसप्लांट एवं एचपीबी सर्विसेज के प्रमुख डॉ. शालीन अग्रवाल ने बताया कि शिशुओं के लिए उपयुक्त आकार का लिवर मिलना बड़ी चुनौती है। डोमिनो ट्रांसप्लांट में विशेष परिस्थितियों में निकाले गए स्वस्थ लिवर का दूसरे मरीज के इलाज में इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रत्यारोपण के बाद आरव और अन्वी का अमीनो एसिड स्तर भी सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें