फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चोरी की बाइक के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अपराध शाखाओं की टीमों ने वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की चार बाइक बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-56 ने शाहनवाज निवासी अंदरौला, पलवल को गिरफ्तार कर ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र से चोरी बाइक बरामद की हैं। अपराध शाखा सिकरोना ने हाकम निवासी लहरवाड़ी, नूंह को गिरफ्तार कर सूरजकुंड क्षेत्र की चोरी की बाइक बरामद की हैं। अपराध शाखा डीएलएफ ने खेड़ीपुल मामले में दीपक और पल्ला मामले में मुकेश, दोनों निवासी हनुमान नगर, को गिरफ्तार किया। चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें