फरीदाबाद। वाइएफसीए क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए 20 ओवर के मुकाबले में यूथ क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंविंसिबल इलेवन को 73 रन से शिकस्त दी। यूथ क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 231 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंविंसिबल इलेवन की पूरी टीम 14 ओवर में 158 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। यूथ क्रिकेट क्लब की जीत में आदी गुर्जर का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 51 गेंदों में 105 रन की शतकीय पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच बने। संवाद