फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन से ओएचई वेट चोरी करने वाले गिरोह के चार गिरफ्तार

विज्ञापन
आरपीएफ ने रेलवे लाइन से ओएचई वेट चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को दबोचा। - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। रेलवे लाइन के पोल पर तारों को लटकने के रोकने के लिए लगने वाले ओएचई वेट की चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चारों आरोपियों की पहचान मटरू, हिमांशु, सोनू और अविनाश उर्फ कट्टपा के रूप में हुई थी। आरपीएफ ने 30 जून को गिरोह के एक बदमाश शिवम कोकाबू किया था। मामले में अब तक पांच आरोपियों को पकड़ा जा चुका है, जबकि तीन फरार हैं।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बताया कि गिरोह के बदमाशों ने पिछले कुछ समय से दिल्ली मंडल के बल्लभगढ़-पलवल सेक्शन पर ओएचई बैलेंस वेट चोरी की थी। प्लेट नुमा वेट ओएचई पोल पर लटके होते हैं, जो तारों को लटकने से बचाते हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह ने 80 से अधिक चोरी की वारदात कबूली हैं। जिसमें करीब 50 ओएचई बैलेंस वेट चोरी की हैं।
चोरी की बढ़ती वारदात देख रेलवे ने आरपीएफ, जीआरपी व लोकल पुलिस की मदद से एक स्पेशल टीम का गठन कर आरोपियों को काबू किया है। 30 जून को इस गिरोह से शिवम नाम का युवक काबू किया गया था। शिवम से 38 बैलेंस वेट बरामद हुए थे। शुक्रवार शाम इस गिरोह के सदस्य मटरू, हिमांशु, सोनू और अविनाश उर्फ कट्टपा को गिरफ्तार किया है। चारों के पास से नौ बैलेंस वेट बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को गांव मुजेड़ी के पास बनी झुग्गियों से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज उत्तम तोमर का कहना है कि पकड़े गए आरोपी ओएचई बैलेंस वेट को काटने के लिए हेक्सा ब्लेड का इस्तेमाल करते थे। सभी नशेड़ी किस्म हैं। गिरोह के तीन सदस्य अभी भी फरार हैं। आरोपियों ने फरीदाबाद व बल्लभगढ़ में करीब 80 वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें