फरीदाबाद। शनिवार रात नीमका गांव स्थित जिला जेल में बंद एक बंदी की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जेल प्रशासन की तरफ से परिजनों को मामले की सूचना दी गई। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों का सौंप दिया गया है।
मृतक पलवल जिले के खिरबी गांव निवासी बच्चू (58) पर होडल थाने में मार्च 2019 में जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। इसके बाद से आरोपी को न्यायिक हिरासत में बंद था। आरोपी मृतक बच्चू 24 मार्च 2019 को जिला जेल में आया था। बंदी कैंसर की बीमारी से पीड़ित था। शनिवार रात जेल में उसकी तबियत खराब होने के कारण उसे बीके अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों के आने के बाद मेजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौंप दिया गया। इधर रविवार को क्राइम बांच की टीमों ने अचानक से जेल में सर्च आपरेशन चला दिया। एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राजीव, क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी सेठी मलिक व सेक्टर 17 प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने बंदीयों की तलाशी ली। करीब दो घंटे तक चले इस अभियान मे पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नही मिली।