फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बहन के घर झगड़ा सुलझाने गए भाई को गोली मारने के मामले में 4 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सारन थाना इलाके में बहन के घर झगड़ा सुलझाने गए पिता से मारपीट व एक भाई को गोली मारने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने आरोपी को पकड़ा है। आरोपियों में नंगला एन्क्लेव पार्ट टू के रहने वाले आशीष, हर्ष उर्फ भूरा, कल्लू व मनीष शामिल हैं।

इनसे पूछताछ में सामने आया कि आशीष की शादी वर्ष 2020 में पीड़ित रोबिन की बहन के साथ हुई थी। आशीष और उसकी पत्नी का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आशीष की पत्नी ने अपने परिवार को सूचना दी तो 19 अक्तूबर को आशीष के साले व ससुर उसके घर पर आये थे। उसने अपने दोस्त हर्ष उर्फ भूरा को पहले ही बुला लिया था। हर्ष अपने साथ कल्लू, मनीष व अन्य को लेकर आया था। इसी दौरान झगड़ा हुआ तो राजकुमार उर्फ आशीष ने साले रोबिन को गोली मार दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों से टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारन थाना इलाके के नंगला एन्क्लेव पार्ट टू में यह वारदात 19 अक्तूबर की रात को हुई थी। नंगला एन्क्लेव पार्ट 1 निवासी वंश राठी ने पुलिस को शिकायत दी कि 19 अक्तूबर को उसकी बहन का फोन आया कि उसका पति आशीष व ससुर गाली गलौज कर उसको घर से बाहर निकालने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद वंश, भाई रोबिन व पिता के साथ बहन के घर पहुंचे। वहां पर पहले से ही आशीष के दोस्त भूरा, विक्रम अवाना, कल्लू अवाना, मोनू, सुशील, राॅकी व 15/20 अन्य लड़के मौजूद थे। आरोपियों ने उन्हें पीटा और रोबिन को गोली मार दी। सारन थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें