फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: देह व्यापार कराने के आरोप में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-देह व्यापार के लिए दूसरे राज्यों से लेकर आते थे युवतियां, सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दूसरे राज्यों से युवतियों को लाकर सुरजकूंड थाना क्षेत्र में देह व्यापार कराने वाले चार आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में अंखीर निवासी सन्नी भाटी, मदनपुर खादर (दिल्ली) निवासी प्रवीण, जलालाबाद कन्नौज निवासी विमल और हाजीपुर हरदोई निवासी अमरजीत शामिल हैं। महिला थाना एनआईटी को सूत्रों से सूचना मिली थी कि सेक्टर-21 स्थित एक घर में देह व्यापार हो रहा है। एसीपी मदन सिंह के नेतृत्व में महिला थाना एनआईटी और सूरजकुंड की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। यहां चार युवतियां देह व्यापार के लिए लाई गई थीं। उनके साथ चार युवक भी मौजूद थे। इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विमल और प्रवीण देह व्यापार के लिए युवतियों को लेकर आते हैं। मौके पर मिली युवतियां भी देह व्यापार के लिए लाई गई थीं। यह उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। पुलिस ने युवतियों को मुक्त करा दिया। सन्नी और उसकी साथी शोभा दास को एक साल पहले भी देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। युवतियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें