फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने 7.92 लाख की ठगी में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश के बहाने 7.92 लाख रुपये की ठगी में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दिल्ली तिलक नगर के गगनदीप, यूपी जौनपुर के आनंद प्रकाश सिंह, बस्ती के नितिन सिंह और लखनऊ के आशीष शामिल हैं। इनसे पूछताछ में सामने आया कि चारों आरोपी मिलकर ठगों के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार खाताधारक कपिल का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। मामले में 5 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-34 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि ठगों ने उनके पिता से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर एक एप डाउनलोड करवाई। आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया। ठगों के कहने पर उनके पिता ने कुल 7.92 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में एप बंद हो गई और रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें