फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्य संरक्षित स्मारक रानी की छतरी के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
- पर्यटन मंत्री ने राज्य के 20 संरक्षित धरोहरों के जीर्णोद्धार कार्य का किया शुभारंभ
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो


फरीदाबाद। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत संरक्षित धरोहरों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का शुभारंभ किया। उन्होंने नारनौल में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह से बल्लभगढ़ स्थित रानी की छतरी समेत राज्य के 20 संरक्षित धरोहरों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस कार्य पर 95 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस वर्चुअल कार्यक्रम में एडीसी सतबीर मान वर्चुअल रूप से जुड़े।




उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के केंद्र व राज्य संरक्षित ऐतिहासिक स्थलों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण करने के बाद उन्हें पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करेगी। ताकि पर्यटक प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से खुद को जोड़ सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर अपनी जगह बनाने के लिए निरंतर कदम उठा रहा है। केंद्र-प्रदेश सरकार के दूरदर्शी नेतृत्व व सांस्कृतिक विरासत के प्रति गहरी संवेदनशीलता के कारण ही यह ऐतिहासिक पहल संभव हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी सतबीर मान ने बताया कि रानी की छतरी बल्लभगढ़, जिसे नाहर सिंह महल के पास शाही तालाब के किनारे एक ऐतिहासिक स्मारक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बताया कि 1 करोड़ 6 लाख 989 रुपये की लागत से रानी की छतरी का जीर्णोद्धार किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों की निर्देश देते हुए कहा कि ऐतिहासिक स्थल को साफ-सुथरा करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी प्रकार के अतिक्रमण पर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे हमारी युवा पीढ़ी अपने प्राचीनकालीन इतिहास के बारे में जानकारी हासिल कर सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें