फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खेल राज्य मंत्री ने 1.30 करोड़ के परियोजनाओं का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
- गौरव गौतम ने सड़क पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। प्रदेश सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल बस स्टैंड पर कूड़ा प्रबंधन एवं कूड़ादान वितरण कार्यक्रम के तहत रेहड़ी पटरी वालों को डस्टबिन वितरित किया। इस दौरान मंत्री ने सड़क पर झाड़ू लगाकर और कचरे को ट्रॉली में डालकर लोगों को जागरूक किया। इसके बाद गौरव गौतम ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि देशभर में गांधी जयंती तक स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी के तहत आज शहर में रेहड़ी संचालकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए डस्टबिन वितरित किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने रेहड़ी संचालकों से अपने आसपास गंदगी न फैलाकर कूड़ेदान में ही कूड़ा डालने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन



खेल राज्य मंत्री ने वार्ड नंबर 28 में सड़क और देवीलाल पार्क में एस्पिरेशनल शौचालय का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के सरकार द्वारा तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, नगर परिषद चेयरमैन डाॅ. यशपाल, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, पार्षद भगती और ओएनजीसी से सुशील कुमार, रवि सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें