फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास में डूबी फॉर्च्यूनर: लोगों ने रोका फिर भी नहीं माना, 25 फीट पानी में समाई कार; मौके पर मचा हड़कंप

Fri, 07 Aug 2026 09:24 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद के ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में बारिश के बाद 25-30 फीट पानी भर गया। लोगों के मना करने के बावजूद फॉर्च्यूनर लेकर पहुंचे करीब 60 वर्षीय चालक की कार पानी में डूब गई। 
 
विज्ञापन
चेतावनी के बाद भी अंडरपास में घुसी फॉर्च्यूनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार शाम करीब सात बजे बारिश के बाद ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में करीब 25 से 30 फीट पानी भर गया। इसी दौरान एक फॉर्च्यूनर कार चालक पानी से भरे अंडरपास में चला गया। स्थानीय लोगों ने उसे अंदर जाने से मना किया था, लेकिन चालक ने उनकी बात नहीं मानी और कार लेकर अंडरपास में चला गया।

विज्ञापन


पानी अधिक होने के कारण फॉर्च्यूनर अंडरपास में फंस गई और चालक उसमें डूबने लगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान कार के मैनुअल कंट्रोल भी खराब हो गए थे, जिससे दरवाजे और शीशे लॉक हो गए और चालक बाहर नहीं निकल सका।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। इसी दौरान एक युवक ने अपने पैरों से कार का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकालने में मदद की। इस प्रयास में युवक के पैर में भी चोट लग गई।
विज्ञापन


चालक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। उसे नीलम चौक स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। करीब 7:30 बजे के आसपास चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। फॉर्च्यूनर कार पानी में डूब गई है और उसे अंडरपास से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चालक महिला थाना सेक्टर-21 की तरफ से आते हुए अंडरपास में दाखिल हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार उस तरफ अंडरपास पर पुलिस की बैरिकेडिंग नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें