फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पूर्व शिक्षिका की तीसरी मंजिल से गिरने से गई जान, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-9 स्थित मकान से गिरने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

सेना में कैप्टन पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-9 में बिहार के शिक्षा विभाग में कार्यरत रही 37 वर्षीय महिला की 17 जुलाई को मकान की तीसरी मंजिल से गिरने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की पहचान बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया के भवानीपुर गांव निवासी रितु के रूप में हुई है। रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। तीसरी मंजिल से गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मायके पक्ष ने इसे हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों के अनुसार रितु 14 जुलाई को बिहार से फरीदाबाद स्थित अपने ससुराल लौटी थी। 17 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में वह मकान की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। रितु पहले बिहार के शिक्षा विभाग में सरकारी शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। परिजनों का आरोप है कि करीब तीन माह पहले उसके पति ने उसकी नौकरी छुड़वाकर उसे फरीदाबाद बुला लिया था। मृतका की मां चांदनी देवी ने आरोप लगाया कि ससुराल में उसकी जेठानियां उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थीं। उनका दावा है कि यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने कहा कि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें रितु ऊपर से गिरती हुई दिखाई दे रही है। परिजनों ने रितु के पति पंकज शर्मा जो भारतीय सेना में कैप्टन हैं और वर्तमान में लद्दाख में तैनात बताए जा रहे हैं, पर भी प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मृतका के चाचा संजय शर्मा ने बताया कि घटना वाले दिन रितु का बड़ी जेठानी से विवाद हुआ था, जिसकी जानकारी उसने फोन पर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - यशपाल सिंह, पुलिस प्रवक्ता, फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें