फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल पर 6.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, रुपयों को अपने निजी इस्तेमाल में लेने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। निजी स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ लाखों रुपये के गबन और धोखाधड़ी के आरोप में थाना भूपानी में एफआईआर दर्ज की गई है। स्कूल मैनेजमेंट की शिकायत और आंतरिक जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
आरोपी महिला पर स्कूल के फंड, छात्रों की फीस और कबाड़ की बिक्री से आए रुपयों को अपने निजी इस्तेमाल में लेने का आरोप है। स्कूल मैनेजमेंट की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि रीतू फ्रांसिस 26 जुलाई 2023 से स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर तैनात थीं। ऑडिट के दौरान पता चला कि उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से करीब 4.9 लाख रुपये की फीस सीधे इकट्ठा की लेकिन उसे स्कूल के खाते में जमा नहीं कराया। इसके अलावा कबाड़ बेचने से आए 32 हजार रुपये, आईकार्ड व डायरी के करीब 50 हजार रुपये और दो छात्रों की फीस के 75 हजार रुपये भी उन्होंने अपने निजी खाते में डलवा लिए। आरोप है कि फर्जी बिल बनाकर यह दिखाया गया कि इन पैसों से किताबें, वाशिंग मशीन और पंखे खरीदे गए हैं, जबकि स्कूल में ऐसा कोई सामान नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला खुलने पर महिला ने 22 अगस्त 2025 को इस्तीफा दे दिया और तब से वह गायब है। स्कूल की आंतरिक जांच कमेटी के अनुसार कुल 6.5 लाख रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ है। डीसीपी सेंट्रल कार्यालय से मिली अनुमति के बाद भूपानी थाना पुलिस ने पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) और 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें