फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रामचरितमानस पाठ की अनुमति नहीं मिलने पर पूर्व विधायक ने सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी-86 के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने सेक्टर-16 स्थित नेहरू कॉलेज के सामने रामचरितमानस पाठ की अनुमति नहीं मिलने पर प्रदेश सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर सनातन परंपराओं और धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा देने के दावे करती है, जबकि दूसरी ओर शांतिपूर्ण ढंग से रामचरितमानस पाठ की अनुमति नहीं दी जा रही।
विज्ञापन


नीरज शर्मा के अनुसार जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सभी को सद्बुद्धि देने के उद्देश्य से रामचरितमानस पाठ आयोजित करने की योजना थी। इसके लिए प्रशासन से विधिवत अनुमति मांगी गई थी। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने कानून-व्यवस्था प्रभावित होने और रास्ता बाधित होने की आशंका जताते हुए अनुमति देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें