फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पूर्व विधायक आनंद कौशिक का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रहे आनंद कौशिक का बुधवार दोपहर सेक्टर-9 स्थित आवास पर निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे । उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर के प्रबुद्ध नागरिक, राजनेता और उनके समर्थकों का हुजूम उनके निवास पर जुटना शुरू हो गया।
विज्ञापन


आनंद कौशिक स्थानीय राजनीति के साथ प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी सक्रिय थे। उन्हें गांधी परिवार के विश्वसनीय करीबियों में गिना जाता था। उन्होंने 2009 में कांग्रेस के टिकट पर फरीदाबाद विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार आनंद कौशिक ने बुधवार दोपहर 1.30 बजे अपनी अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा बृहस्पतिवार सुबह 10.30 बजे उनके निवास सेक्टर-9 फरीदाबाद से शुरू होगी। वहीं खेड़ीपुल श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें