फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पूर्व विधायक ने भाजपा पर लगाया अनदेखी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। रामशरण चौक पर हुई जनसभा में पूर्व विधायक शारदा राठौर ने भाजपा सरकार पर श्रमिक बस्तियों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने जो वादे किए थे, अब उनकी चर्चा तक नहीं की जाती। श्रमिक बस्तियों में रहने वाले लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। अन्य सुविधाएं तो दूर की बात यहां के लोग पीने के पानी के लिए भी तरस रहे हैं। गलत पहचान पत्र बनाकर अधिकतर लोगों के राशन कार्ड काट दिए गए हैं। कांग्रेस के शासन में शहरों में आर्थिक रूप से जरूरतमंद लोगों को फ्लैट बना कर दिए गए थे और गांव में 100-100 गज के प्लॉट दिए गए थे। इस दौरान महिलाओं ने कॉलोनी की समस्याओं से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें