फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: किसान 20 मार्च तक कराएं सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर खरीद अनुदान योजना 2025-26 के तहत भौतिक सत्यापन की तिथि बदलकर अब 20 मार्च 2026 कर दी गई है। सत्यापन जिले के विभिन्न ब्लॉकों में निर्धारित स्थानों पर किया जाएगा। होडल व हसनपुर ब्लॉक के किसान सुबह 10 बजे नई अनाज मंडी, होडल में, हथीन ब्लॉक के किसान दोपहर 12 बजे कोर्ट हथीन के सामने ग्राउंड में, और पलवल, पृथला व बडौली ब्लॉक के लाभार्थी दोपहर 1:30 बजे हुडा सेक्टर-2 पलवल के ग्राउंड में उपस्थित होंगे। इस योजना के तहत 45 एचपी या उससे अधिक क्षमता वाले नए ट्रैक्टर पर अधिकतम 3 लाख रुपये अनुदान मिलेगा। सभी किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने ट्रैक्टर के साथ निर्धारित समय पर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें