फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एटीएम राशि गबन के मामले में पूर्व शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन बैंक शाखा छांयसा का मामला, एटीएम में कम नकदी डालकर बैंक सिस्टम में गलत एंट्री की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। थाना छांयसा पुलिस ने इंडियन बैंक शाखा छांयसा के एटीएम राशि गबन के मामले में कार्रवाई करते हुए बैंक के पूर्व सहायक शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार निवासी सेक्टर-2 रोहिणी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार इस संबंध में शिकायत इंडियन बैंक शाखा छांयसा के शाखा प्रबंधक विष्णु देव ने दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि संदीप कुमार 12 अगस्त 2024 से 8 अप्रैल 2025 तक बैंक में सहायक शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत था। इसी दौरान उसे शाखा के एटीएम ऑफिसर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। एटीएम में नकदी जमा करने और निकासी से जुड़ा पूरा कार्य उसके अधीन था।


7 अप्रैल 2025 को जब शाखा से जुड़े एटीएम का कैश मिलान किया गया, तो बैंक के सीबीएस सिस्टम में दर्शाई गई राशि और एटीएम में मौजूद वास्तविक नकदी में 6 लाख 62 हजार रुपये का अंतर पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आंतरिक जांच की गई, जिसमें संदीप कुमार से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने एटीएम से राशि निकालने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन




जांच में सामने आया कि आरोपी ने एटीएम में कम नकदी डालकर बैंक सिस्टम में गलत एंट्री की और शेष रकम अपने पास रख ली। आरोपी ने अब तक 2 लाख 30 हजार रुपये बैंक में वापस जमा करवा दिए हैं, जबकि 4 लाख 32 हजार रुपये की राशि अभी भी बकाया बताई जा रही है।
विज्ञापन




पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी पर भारी कर्ज था, जिसके चलते उसने बैंक राशि का गबन किया। शिकायत के आधार पर थाना छांयसा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।



पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें