फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पर्यटकों को लुभा रहे विदेशी आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद एक ही स्थान पर चखने को मिल रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मेले में देश-विदेश के शिल्पकारों और कलाकारों की कला, शिल्प और प्रतिभा देखने को मिल रही है। कलाकार अपने उत्पादों को सूरजकुंड मेले में लाकर लोगों तक अपनी परंपरा और संस्कृति को दर्शा रहे है। मेले में पहुंचने वाले लोग भी बेहद खुश है। उन्हें मेले में बड़ा ही आनंद आ रहा है और लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि जितना आनंद और सुकून उन्हें यहां आकर मिलता है उतना और कहीं नहीं मिलता। पर्यटकों को विदेशी आभूषण काफी लुभा रहे हैं। खासतौर से महिलाएं उनकी स्टॉल पर आकर जमकर खरीददारी कर रही हैं, जिससे उनके सामान की बेहतरीन बिक्री हो रही है। मेले में खाने के शौकीन लोगों को देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद एक ही स्थान पर चखने को मिल रहा है। राजस्थान की मशहूर दाल-बाटी-चूरमा से लेकर पंजाब की मक्के की रोटी और सरसों का साग लोगों को खूब लुभा रहा है। वहीं गोहाना का प्रसिद्ध जलेबा का स्वाद भी मेले में आने वाले पर्यटकों को मिल रहा है। इसके अलावा दक्षिण भारतीय, पूर्वोत्तर और अन्य राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू मेले के माहौल को और भी खास बना रही है।
विज्ञापन


पर्यटकों से बातचीत


मेले में एक ही जगह पर भारत की संस्कृति से रूबरू होना का मौका मिलता है। यहां देश भर के प्रसिद्ध हस्तशिल्पी और कलाकार देखने को मिल रहे है। - स्नेहा, फरीदाबाद


मैं यहां आकर बेहद खुश हूं। घर और बच्चों के कारण घर से निकलना ही नहीं हो पाता है। लेकिन आज मैं पूरा मेला घूमे बिना घर नहीं जाने वाली हूं। मैं यहां से बहुत कुछ खरीद कर ले जाऊंगी। - निरमला, आगरा


सूरजकुंड मेला बहुत ही सुंदर है। मैं अपनी पत्नी के साथ मेला घूमने आया हूं। यहां आकर सभी चीजें नई देखने को मिल रही है जो इससे पहले हमने कभी नहीं देखी। - राजकुमार, दिल्ली
विज्ञापन




सूरजकुंड मेले में देश और विदेश के हस्तशिल्प, हथकरघा और सांस्कृतिक धरोहरों को देखने को मिल रही है। यह मेला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगता है। यहां अद्भुत चीजें देखकर मुझे बहुत खुशी मिल रही है। - स्नेहलता, फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें