14 लाख रुपये से होगा फुटबॉल का मैदान अपग्रेड, कृत्रिम घास लगाई जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 खेल परिसर को नए सिरे से तैयार करने के लिए निविदा की प्रकिया पूरी कर ली गई है। फुटबॉल मैदान को करीब 14 लाख रुपये की लागत से मिट्टी डालकर करीब दो फुट ऊपर किया जाएगा। वहीं, मैदान में कृत्रिम घास लगाई जाएगी। इसके अलावा फुटबॉल मैदान के चारों तरफ करीब 12 से 15 फुट ऊंचा जाल लगाया जाएगा। जिससे की अभ्यास के दौरान फुटबॉल मैदान के बाहर नहीं जाए। इसे तैयार होने के बाद खिलाड़ी बारिश के दिनों में भी अभ्यास कर सकेंगे।
शहर के फुटबॉल खिलाड़ियों को सेक्टर 12 खेल परिसर में अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं। रखरखाव के अभाव में फुटबॉल मैदान में गड्ढे हो गए थे। वहीं, घास खराब हो चुकी है। मैदान के एक तरफ स्टेज होने के कारण अभी तक फुटबॉल मैदान की चौड़ाई करीब 8 फुट छोटी हो गई थी। इसके कारण यहां जिला स्तरीय टूर्नामेंट भी नहीं हो पा रहा था। उपायुक्त के हस्तक्षेप के बाद स्टेज को हटा दिया गया है। इसके बाद मैदान में मिट्टी डालकर एक फुट ऊपर करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। बताया जा रहा है कि 15 दिनों में मिट्टी डालने का काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद घास लगा दी जाएगी। जिससे की बारिश के मौसम में वह हरी-भरी हो जाए।
वर्जन
टेंडर की प्रकिया पूरी कर ली गई है। इसे पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयार करना है। 15 दिनों में मिट्टी डालने का काम शुरू हो जाएगा।
- गिरीराज, उपनिदेशक, खेल विभाग