फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने निर्धारित किए खाद्य पदार्थों के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। उपायुक्त यशपाल ने जिले में सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की हिदायतों के अनुसार दैनिक उपभोग की वस्तुओं के रेट निर्धारित किए हैं। उपायुक्त ने कहा कि यदि कोई दुकानदार आदेशों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार चावल परमल 34 रुपये, गेहूं 20 रुपये, आटा 24 रुपये, चने की दाल 80 रुपये, मूंग की दाल 110 रुपये, उड़द की दाल 110 रुपये, अरहर की दाल 115 रुपये, मसूर साबुत 85 रुपये, चीनी 40 रुपये प्रति किलो के रेट निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार सरसों का तेल 166 रुपये, वनस्पति तेल 135 रुपये, चाय खुली 250 रुपये, सोयाबीन तेल 160 रुपये, प्लम आयल 135 रुपये प्रति किलो के रेट निर्धारित किए गए हैं।
इसी प्रकार आलू 15 रुपये, टमाटर 15 रुपये, प्याज 20 रुपये, नमक 20 रुपये, गुड़ 40 रुपये, दूध 57 रुपये और सूरजमुखी का तेल 185 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई दुकानदार अधिक रेट लेता है, तो इस संबंध में सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी फरीदाबाद के मोबाइल नंबर 7988362882 व वजन में हेराफेरी करने पर निरीक्षक माप विज्ञान फरीदाबाद के मोबाइल नंबर 9812270124 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें