फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-56 में हरियाली और खूबसूरती बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में 41.39 लाख से नगर निगम लगाएगा खुशबूदार फूलों वाले पौधे
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने सेक्टर-56 स्थित प्रतापगढ़ में पौधरोपण करने की योजना तैयार की है। इसके तहत खुशबूदार फूलों वाले पौधे लगाए जाएंगे। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड भी लगाए जाएंगे। जिससे पौधों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।
सेक्टर-56 में नगर निगम 41 लाख 39 हजार 481 रुपये खर्च करके पौधरोपण के काम को पूरा कराएगा। इसके लिए निगम की ओर से टेंडर जारी कर दिए गए हैं और काम करने वाली संस्था 5 नवंबर तक आवेदन कर सकती है। टेंडर के अनुसार पौधरोपण प्रतापगढ़, सेक्टर-56 स्थित स्थल पर किया जाएगा। जरूरत के अनुसार पौधरोपण के लिए वन विभाग के अधिकारियों से भी मार्ग दर्शन लिया जाएगा। डिवीजन-1 के किसी अन्य स्थान पर भी काम कराया जा सकता है। टेंडर जारी होने के बाद 6 दिन के अंदर आवेदन लिए जाएंगे, जिससे कि जल्द से जल्द पौधरोपण का काम शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पांच साल तक देखरेख करेगी संस्था
नगर निगम ने पांच साल के लिए टेंडर जारी किया है। इसमें टेंडर लेने वाली संस्था पौधे लगाने के साथ ही इसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी निभाएगी। अगर इस दौरान पौधों को किसी तरह का नुकसान पहुंचाता है तो इसकी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की ही होगी। निगम ने अपने जारी किए गए टेंडर में सारी शर्तें पहले ही साफ कर दी हैं। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता अजय पंघाल की ओर से टेंडर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि पौधों के विकसित होने से क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और लोगों को बेहतर वातावरण मिलेगा। पौधे लगने के बाद सुरक्षित रहें, इसीलिए पांच साल तक उनके रखरखाव की योजना भी तैयार की गई है। जिससे पौधों को सूखने से बचाया जा सके और आमजनों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें